Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडभू कानून महारैली में उमड़ा अदभुत जनसैलाब, 2000 से अधिक गौरव सैनानी...

भू कानून महारैली में उमड़ा अदभुत जनसैलाब, 2000 से अधिक गौरव सैनानी पूर्व सैनिक भू कानून पर एक सुर में गरजे

– भू कानून महारैली का बदल दिया माहौल और वालिंटियर पूर्व सैनिक सुरक्षाकवच बनकर जनसैलाब को पहुंचाया लक्ष्य तक
देहरादून। आज देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के कोने कोने से आये उत्तराखंड वासियों ने भू कानून महारैली में शामिल होकर आज उत्तराखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए एक विशाल भव्य प्रदर्शन किया। आज भू कानून समन्वय संघर्ष समिति उत्तराखंड के आहवान पर गौरव सैनानी एसोसिएशन एवं 100 से अधिक छोटे बड़े संगठनों ने इस महारैली में भाग लिया। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने भी इस महारैली के लिए हजारों पूर्व सैनिकों को जनसंपर्क करके आज 2000 से अधिक गौरव सैनानियों ने इस भव्य आंदोलन में आज प्रदर्शन किया और रैली में आये हजारों प्रदर्शनकारियों को एक एक अच्छी व्यवस्था से आगे बढ़ाया। उत्तराखंड के लोग अपने जल ,जंगल, जमीन , और अपने जमीर को बचाने के लिए एक बार फिर उत्तराखंड को बचाने के लिए लिए लोग सड़कों पर उतरे। आज उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड को आज बाहरी लोगों ने लूटकर बर्बाद कर दिया है सरकारें बदल रही है लेकिन उत्तराखंड को बचाने के लिए कोई कानून नहीं ला रही है आज उत्तराखंड के निवासी भू कानून 1950 की मांग कर रहे है। भू कानून समन्वय संघर्ष समिति उत्तराखंड व अन्य सहयोगी संगठनों ने सरकार को 14 दिन का समय दिया है कि इस भू कानून को लागू करें नहीं तो एक बार फिर से उत्तराखंड में एक बड़ी क्रांति का शंखनाद हो चुका है आज तो एक पहला प्रदर्शन था जिसमें कि शासन प्रशासन के पैर फूल गये, अगली पुकार बहुत बड़े लाखों की संख्या में हो सकती है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश में और लाखों पूर्व सैनिक अपने उत्तराखंड के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं। सरकार को उत्तराखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए इस भू कानून 1950 को लागू करना होगा। आज उत्तराखंड के निवासी राजनीतिक पार्टियों की मंशा भली-भांति जान गये है इसलिए जनता इन सबको आने वाले समय में बहुत बड़ा सबक सिखाने वाली है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments