हरिद्वार। चौधरी चरणसिंह घाट पर रविवार को जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें चौधरी देवपाल सिंह राठी को सर्वसहमति से जाट महासभा पंचपुरी का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चौधरी और सहायक चुनाव अधिकारी बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को चौधरी चरण सिंह घाट पर दोपहर दो बजे से जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें समाज के करीब 200 लोगों से प्रतिभाग किया। वीरेन्द्र आर्य ने उपस्थित जाट महसभा पंचपुरी के सभी सदस्यों को चुनाव का एजेंडा पढ़ कर सुनाया गया। रविंद्र आर्य ने अध्यक्ष पद के लिए चौ. देवपाल सिंह राठी का नाम प्रस्तुत किया। जिस पर समाज के सभी लोगों ने सर्वसहमति से चौ. देवपाल सिंह राठी को जाट महासभा पंचपुरी का अध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष चौ. देवपाल सिंह राठी ने समाज के सभी लोगों को आभार व्यक्त किया। कहा कि समाज ने जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष पद की सातवीं बार जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी कोशिश होगी कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। संचालन वीरेंद्र आर्य ने किया। इस अवसर पर चौधरी प्रदीप कुमार, रकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह,जसवंत सिंह, रविंद्र मालिक, रविंद्र सहरावत, नाथी राम, मनोज पंवार, नरेंद्र सिंह, रूपेश, खेम चन्द, विवेक, बीर सिंह, निरंकार, शरद कुंडू, जीतू राठी, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, योगेंद्र राणा, यशपाल मलिक, सुखबीर सिंह, उमेश कुमार, ऋषिपाल, राजेंद्र, जितेंद्र, सतनाम सिंह, रजनीश, अंकित चौधरी, गम्भीर सिंह, निरज,विनय, कल्याण सिंह, राज कुमार, कुंवर सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल, अनिल कुमार, महक सिंह, अजय पुनिया, अनिल भास्कर, आशू,हुकम सिंह राठी, वीरेंद्र, हरबीर, सुरेंद्र तोमर आदि मौजूद थे।