Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनशौर्य फार्म हाउस बड़ोवाला में हुआ भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण युवा मोर्चा...

शौर्य फार्म हाउस बड़ोवाला में हुआ भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण युवा मोर्चा की जिला कार्यकारणी बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

देहरादून। भाजपा जिला देहरादून ग्रामीण युवा मोर्चा द्वारा शौर्य फार्म हाउस बड़ोवाला आरकेडिया में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर की अध्यक्षता में जिला कार्यकारणी बैठक एवं मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व जिलाध्यक्ष मीता सिंह भी मौजूद रहें। कार्यशाला की शुरुआत मां भारती, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि होने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी युवाओं से आगामी लोकसभा चुनाव हेतु मजबूती से तैयार रहने का आह्वान किया। विधायक ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी तैयारियों और ‘नए भारत’ के निर्माण में युवा-शक्ति की निर्णायक भूमिका रही हैं। युवा भारतीय जनता पार्टी की अजोड़ एवं अतुल्य शक्ति है। जिले के सभी मंडलो को सशक्त करने में भाजयुमो के सभी युवाओं को हमेशा की तरह तत्परता के साथ कार्य करना होगा। साथ ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। विधायक ने इस दौरान सभी युवाओं से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़कर अभियान को सफल बनाने का आह्वाहन भी किया।
इस दौरान जिला महामंत्री विनोद कश्यप , अमित डबराल, जिला कार्यकारिणी सदस्य आकाश बिजलवान, जिला प्रभारी हिमांशु चमोली , जिला कोषाध्यक्ष संजीव मिन्हास, प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या राणा, आशीष रावत , जिला महामंत्री भाजयुमो विनायक नौटियाल , कपिल शर्मा आदि एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments