ऋषिकेश।शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 31044 में दिसंबर सत्र की परीक्षाएं बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. राखी पंचोला ने जानकारी दी कि इस परीक्षा सत्र में कुल 4516 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ दीं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि अध्ययन केंद्र द्वारा परीक्षाओं को अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया, जो सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इग्नू में जनवरी सत्र के शीतकालीन प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं, जिनकी अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। इग्नू में अनेक लाभदायक डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ-साथ कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र 31044 में बीए, बीकॉम, बीएससी ऑनर्स एवं विभिन्न परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही इग्नू द्वारा इस सत्र में एमएससी (डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स) कार्यक्रम भी लॉन्च किया गया है, जो विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

