देहरादून। पुरानी कार सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए गए। शिमला बाईपास चौक, निकट सेंट जूड्स स्कूल निवासी कृष्ण कुमार चक्रवर्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शामली निवासी मोहन लाल उर्फ सोनू से उनका पिछले चार वर्षों से संपर्क था। मोहन अक्सर उनके लिए दिल्ली-देहरादून व अन्य जगहों के लिए गाड़ी (कैब) की व्यवस्था करता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उन्हें एक पुरानी ऑल्टो कार दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कार का सौदा महज 38,000 रुपये में तय किया। कृष्ण कुमार के अनुसार उन्होंने आरोपी के कहने पर बीते 11 दिसंबर को 5,000 रुपये बयाना राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इसके बाद बैंक खाते में 30,000 रुपये और फिर गाड़ी लाने के लिए पेट्रोल व बकाया राशि के नाम पर 5,000 रुपये और भेजे गए। इस तरह पीड़ित ने कुल 40,000 रुपये का भुगतान कर दिया। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने 17 दिसंबर को गाड़ी देहरादून पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद 19 दिसंबर के बाद से आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

