Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में  कोरोना के 33 नए मरीज

उत्तराखंड में  कोरोना के 33 नए मरीज

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 33 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 170 रह गई है। वहीं, किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हो गई। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 2.41% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,04,055 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,786 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.90% है। वहीं, इस साल अब तक 332 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 10 कोरोना केस मिले हैं। चमोली में 3, नैनीताल में 8, पौड़ी में 1, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 1 और उधम सिंह नगर में 2 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments