Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्रदेश में 22जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो: नरेश बंसल

प्रदेश में 22जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित हो: नरेश बंसल

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने राज्य सरकार से 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सार्वजनिक अवकाश रखने का आग्रह किया है। बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेजे पत्र में कहा कि इस दिन उत्तराखंड समेत पूरे विश्व में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है और इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि यूपी और हरियाणा आदि प्रदेशों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सके। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस संदर्भ में पूर्व में की गई घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां के लोगों के मन में सनातन बसा है। निश्चित रुप से यहां से एक विशेष संदेश अयोध्या धाम जाना चाहिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments