देहरादून। उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ हिंदू नववर्ष प्रतिपदा संवत 2083 पर रायपुर स्थित काली मन्दिर परिसर में इक्कीस सौ दीपक प्रज्ज्वलित करेगा। मंदिर परिसर में सोमवार को इसे लेकर मंदिर समिति एवं नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई। मेयर सौरभ थपलियाल, स्वामी कृष्णागिरि महाराज, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा प्रतिपदा पर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।समिति अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा पर घंटाघर परिसर में उक्त आयोजन कई वर्षों से दीप प्रज्जवलन करता आ रहा था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन की ओर से घंटाघर में कार्यक्रम करने की अनुमति प्रदान नहीं की गई। इस कारण कार्यक्रम का स्थान रायपुर रोड स्थित काली मंदिर किया गया है। उन्होंने सभी से हिंदू नववर्ष प्रतिपदा पर अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों व निकट के मंदिरों में 11 और 21 दीपक जलाने का आह्वान किया है। मौके पर पंडित एसपी पाठक, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, पंडित शशि कुमार शर्मा, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित सिद्धनाथ उपाध्याय, पंडित वीडी शर्मा उपस्थित थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

