Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमकान बेचने की डील कर 2.5 लाख हड़पे, केस दर्ज

मकान बेचने की डील कर 2.5 लाख हड़पे, केस दर्ज

देहरादून। 57 गज जमीन पर बना मकान बेचने की डील कर ढाई लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि बाद में जांच कराने पर पता लगा कि दस्तावेज आरोपी पक्ष के नाम पर नहीं है। उन्होंने अवैध कब्जा किया हुआ है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामा सिंह पत्नी सरदार सिंह निवासी नई बस्ती, सी ब्लॉक, त्यागी रोड ने डीएम और पुलिस को शिकायत की। कहा कि वह छोटे मकान या प्लाट की तलाश में थे। उन्हें प्रॉपर्टी डीलर राहुल थापा निवासी गढ़ी कैंट मिला। उसने बताया कि उसकी बहन शोभा थापा पत्नी विकास थापा का मकान त्यागी रोड नई बस्ती में हैं। 57 गज जमीन पर बने मकान को बेचने के लिए चार जनवरी 2023 को साढ़े आठ लाख रुपये में एग्रीमेंट कर दिया। इसमें 2.51 लाख रुपये पीड़ित ने अग्रिम भुगतान किया। इसके बाद बार-बार रजिस्ट्री को कहा। आरोपी पक्ष ने रजिस्ट्री नहीं कराई। तब पीड़ित पक्ष ने मकान के बारे में पड़ताल की। इस दौरान पता लगा कि मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। जिसे 20 जून 2023 को शोभा ने तुड़वा दिया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर धमकियां दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल थापा और शोभा थापा के खिलाफ धोखाधड़ी की नीयत से रकम हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments