देहरादून। देहरादून के रेस्ट कैंप स्थित होप स्कूल के 18 बच्चों को बीमार होने पर मंगलवार को दून अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, निवर्तमान मेयर सुनियाल उनियाल गामा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों और डॉक्टर से पूरी घटना का अपडेट लिया। परिजनों ने बताया कि यह घटना करीब 10:00 बजे की है कुछ बच्चे जब उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर घर पहुंचे तो परिजनों की दौड़ स्कूल में लग गई और ई रिक्शा और अपने वाहनों से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर मुकेश उपाध्याय और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव मुखिया ने उनका उपचार दिया। डॉक्टर के मुताबिक आयरन और फोलिक एसिड की वजह से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है। संभावित खाली पेट में भी यह दिक्कत आती है। इस वजह से ऐसा रहा होगा फिलहाल किसी बच्चे को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

