Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारचंडी देवी मंदिर परिसर से 17 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए

चंडी देवी मंदिर परिसर से 17 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए

हरिद्वार। डीएम मयूर दीक्षित और जिला पूर्ति अधिकारी तेज बल सिंह के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग की टीम ने चंडी देवी मंदिर के आसपास व्यावसायिक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चंडी देवी परिसर के दो रेस्टोरेंट से टीम ने आठ घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए। साथ ही अंजनी माता मंदिर के पास एक प्रसाद की दुकान से नौ घरेलू गैस सिलेंडर को कब्जे में लिया। इन दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग हो रहा था। मौके पर टीम ने दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। पूर्ति निरीक्षक प्रकाश सिंह फर्त्याल, मुकुल शर्मा, अरूण सैनी सहित विभाग के कर्मचारी कार्रवाई में मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments